रांची : अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को दिनदहाड़े मारी गोली

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक स्थित ओक फारेस्ट के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आये 2 अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गोली रंजीत के पैर में लगी है। 

गोली मारने के बाद अपराधी कटहल मोड़ की तरफ भाग गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रंजीत कुमार गुप्ता को रिम्स अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजा कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी बृज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है उन्हें रिम्स भेजा गया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse