टीम एबीएन, लोहरदगा। फरार प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू को गिरफ्तारी करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
बताते चलें कि गत 20 फरवरी 2023 को कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू स्थित बालाजी कन्ट्रक्शन केशर में कार्यरत पोकलेन मशीन में आग लगाने एवं मजदूरो के साथ मारपीट करने के संबंध में कुडू थाना काण्ड संख्या- 20/22 दिनांक- 21/02/202 धारा 341/323/120 (बी0) 379/435/427/504/506/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज किया गया था तथा दिनांक 01मार्च 2022 को मकान्दू केशर से लेवी नहीं मिलने पर योजना बनाकर कार्यस्थल पर कार्यरत मैनेजर को गोली मारने का प्रयास किया गया था।
इस घटना के संबंध में कुडू थाना कांड सं0-25 / 2022, दि०-02.03.2022 धारा-341/323/ 120 (बी) भादवि एवं 25 ( 1 - बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है। दोनों कांडों में दो वर्षों से ज्यादा समय से फरार चल रहा प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू कि गिरफ्तारी लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र से कुडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा किया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने दोनों घटना में संलिप्ता की पुष्टि के साथ अन्य सहयोगियों का नाम भी बताया है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास छापामारी दल के द्वारा किया जा रहा है।
छापामारी दल में पुअनि विश्वजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुडू थाना, पुअनि जोसफिना हेमरोम, कुडू थाना, सअनि प्रेम प्रकाश, कुडू थाना, आ - 369 आशुतोष कुमार सिंह,आ-157 राजेश कुमार तिवारी, दोनों कुडू थाना रिजर्व गार्ड शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse