एबीएन सेंट्रल डेस्क। मणिपुर में पिछले दो महीनों से जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन किसी ने किसी हिस्से से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। उपद्रवियों की भीड़ ने इस बार सुरक्षाकर्मी के घर को आग के हवाले कर दिया है।
मनीपुर में उपद्रव को रोकने के लिए सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंटरनेट बैन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। वहीं, राज्य के कुछ इलाकों में दो महीने बाद फिर से स्कूलों को खोला गया है। मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर से सरकार को घेरा है।
पूर्वोत्तर राज्य के थौबल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कर्मचारी के घर को उपद्रवियों की भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आईआरबी कर्मचारी ने पुलिस शस्त्रागार से हथियारों को लूटने के दंगाइयों की कोशिशों पर पानी फेर दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसके घर में आग लगा दी।
700-800 दंगाइयों की भीड़ ने वांगबाल में तीसरे आईआरबी के शिविर पर हमला करने की कोशिश की। वह पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूटने आये थे। लेकिन रोनाल्डो नाम के कर्मचारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
राज्य सरकार ने इंटरनेट सर्विस पर लगे बैन को और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। मणिपुर में अब इंटरनेट सर्विस पर 10 जुलाई दोपहर 3 बजे तक रोक लगी रहने वाली है। सरकार का कहना है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखा जा सके।
सरकार का मानना है कि समाज विरोधी तत्व लोगों के बीच तनाव फैलाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद 3 मई से ही इंटरनेट पर बैन लगा हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse