झारखंड : अगले 2 सप्ताह में रेस होगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विलंब से आने के बावजूद मानसून अगले 2 सप्ताह के दौरान सामान्य हो सकता है। इस दौरान मानसून के बादल झारखंड पर छाये रहेंगे और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

राजधानी रांची में अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक बारिश होने की संभावना है। रांची में अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। 

रांची में इस मानसून सीजन में 135.6 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य वर्षापात 243.2 मिमी से 44 फीसदी कम है। राज्य में मानसून 12 जुलाई के बाद दो-तीन दिन थोड़ा धीमा होने के बाद फिर जोर पकड़ सकता है। इससे राज्य में बारिश में कमी की भरपाई होने की संभावना बढ़ गयी है। 

यह बारिश राज्य में खरीफ फसलों की खेती के अनुकूल होगी। राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश में कमी का प्रतिशत 38 फीसदी तक आ गया है।

मौसम विभाग (रांची) केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून सामान्य रहा। बोकारो समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। आनेवाले दिनों में मानसून में और सुधार होने की संभावना है।

कई जगहों पर बरसा मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। बोकारो में सबसे अधिक 95.0 मिमी बारिश हुई। धनबाद, हजारीबाग, गुमला, पलामू, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, गढ़वा जिलों में अच्छी बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 147.2 मिमी बारिश हुई है, सामान्य वर्षापात का औसत 236.1 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 को कई स्थानों पर बारिश होगी, दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गयी है। 

नौ और दस जुलाई को राज्य के प्रत्येक हिस्से में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊपर से गुजर रहा मानसून टर्फ झारखंड के दक्षिणी हिस्से से होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से तक कायम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse