टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रिम्स की तरह रांची में एक नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी। जहां विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। सीएम श्री सोरेन बुधवार को नामकुम स्थित आइपीएच प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 206 एंबुलेंस का लोकार्पण एवं 38 नव नियुक्त दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। वह समारोह के मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की संख्या में भी इजाफा होना बहुत जरूरी है। नवनियुक्त दंत चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देोते हुए सीएम ने कहा आप सभी सरकार के अभिन्न अंग हैं। जन सेवा की भावना के साथ अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करें। सरकार आपकी हर सुविधा का ध्यान रखेगी। आप भी जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखें। यदि आप 50 प्रतिशत भी ईमानदारी बरतें तो राज्य का कायाकल्प हो जायेगा।
चिकित्सकों की संख्या में इजाफा जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य में चिकित्सकों की संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक स्वास्थ्य सुविधा के प्रति सरकार निश्चिंत नहीं हो सकती। स्वास्थ्य सुविधा अमीर-गरीब, हर वर्ग के लिए समान और एक नजरिये से उपलब्ध कराना लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में एंबुलेंस का संचालन, नये ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा को सरल और बेहतर बनाने तथा विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का काम सरकार कर रही है। इस मौके पर सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और अस्पतालों को सम्मानित भी किया।
स्वास्थ्य सुविधाओं में जुड़ते नये आयाम
मुख्यमंत्री ने रिजनल ब्लड ट्रान्समिशन सेंटर, नागरमल मोदी सेवा सदन का उदघाटन एवं ब्लड स्टोरेज केन्द्रों का उद्घाटन किया। साथ ही गंभीर बीमारी उपचार योजना हेतु स्वास्थ्य ज्योति ऐप का लोकार्पण भी किया।
सीएम ने आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में बेहतर काम करने वाले 84 चिकित्सकों एवं राज्य के कई विभिन्न अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया। इनमें निजी अस्पताल, सरकारी अस्पताल समेत अन्य चिकित्सक शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse