धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या और मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण से मुक्ति पर मंथन की तैयारी में विहिप

 

  • विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में 24 जून से होगा धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति के साथ संगठन व सेवा के विस्तार आदि विषयों पर चिंतन : मिलिंद परांडे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली षष्ठीपूर्ति (60 वर्ष) के लक्ष्य तय करने के साथ उनकी सिद्धि हेतु व्यापक कार्य-योजना बनायी जायेगी। 

विहिप अपने सेवा कार्यों को द्रुत गति देने के साथ धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति हेतु मंथन करेगी। बैठक में विहिप अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर एन सिंह व केन्द्रीय कार्याध्यक्ष सीनियर एडवोकेट श्री आलोक कुमार के अतिरिक्त देश भर से लगभग 200 विहिप पदाधिकारी शामिलहोंगे। 

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की इस बैठक में संगठन के दृढ़ीकरण व विस्तार के साथ हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना बनेगी। अभी पूरे देश में विहिप की 65 हजार समितियां हैं जिनको 1 लाख तक ले जाया जायेगा। 

पूज्य संतों ने पिछली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया है कि सभी संत देश भर में घर घर जा कर हिंदू समाज का जन-जागरण करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य यात्राएं निकालेंगे। बैठक में कुछ प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी जिसकी सूचना आगामी प्रेस वार्ता में दी जायेगी। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, रायपुर के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse