टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के कुशल नेतृत्व में आज कोडरमा जिला लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है और जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में कोडरमा जिला को राज्य में बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
जिला के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि राज्य में कोडरमा जिला दूसरा सदर अस्पताल है, जिसमें सभी तरह की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse