मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित दिव्यांगों को सीसीएल के निदेशक ने दी शुभकामनाएं

 

टीम एबीएन, रांची। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों- प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामनी लकड़ा, महिमा उरांव, जय श्री, सनोज महतो, मुकेश कंचन को सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा ने शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और आशा जतायी के मलेशिया में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse