एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा एक कार हादसे में बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से पिछले साल ऋषभ पंत के भयावह कार हादसे की यादें ताजा हो गयी।
भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 खेल चुके प्रवीण ने बताया कि वह और उनका बेटा ठीक हैं। उन्होंने कहा- यह और भयानक हो सकता था लेकिन भगवान के शुक्र से हम ठीक है।
मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया था जब एक बड़े से ट्रक ने रात 9.30 के करीब मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह बड़ी कार थी तो हम बच गये। उन्होंने कहा- पहले मुझे लगा कि बम्पर टूटा होगा लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse