लोहरदगा में पंचायती राज की परिकल्पना टांय-टांय फीस

 

  • सरकारी बाबू की कार्यशैली से जिप अध्यक्ष परेशान

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सरकारी बाबूओं में मतभिन्नता के कारण पंचायती राज की परिकल्पना टांय-टांय फीस होती नजर आ रही है। इससे ग्रामीण विकास की योजनाओं का प्रभावी संचालन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला परिषद की राजस्व वसूली निजी हितपोषण की भेंट चढ़ रही है। 

मामले में मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि जिला परिषद में सरकारी बाबू की मर्जी चल रही है। कुडू बस स्टैंड भारी राजस्व देने वाला स्थान है पर सुनियोजित तरीके से इसकी निविदा नहीं होने दी गयी। अभी विभागीय वसूली की जा रही है। इससे जिला परिषद को लाखों की क्षति हो रही है। 

जिला परिषद कार्यालय के दस्तावेजों को जनप्रतिनिधियों से भी छुपाया जा रहा है। इसका लाभ सरकारी बाबू प्रत्यक्ष रूप से उठा रहे हैं। जिला परिषद से निकलने वाले टेंडर भी कार्यालय के कर्मचारियों का समूह मैनेज कर रहा है। जिला परिषद चेयरमैन ने कहा है कि कार्यालय का एक कर्मचारी पूरा कार्यालय अपने मर्जी से संचालित कर रहा है। 

जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रखंडों से निर्वाचित सदस्य जब आपस में मंत्रणा करते हैं तब कई महत्वपूर्ण योजना और निर्णय की जानकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को होती है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन को भी जिला परिषद का कर्मचारी मनमर्जी से खर्च कर रहे हैं। जिला परिषद मे अपने प्रिय संवेदक को  लाभ देने का खेल चल रहा है। 

सेन्हा जिप सदस्य राधा तिर्की और किस्को जिप सदस्य संदीप गुप्ता द्वारा योजना की सूची देने के बावजूद उक्त दोनों प्रखंडों में एक भी योजना स्वीकृत नहीं की गयी। दरअसल दोनों प्रखंडों के जनप्रतिनिधि जागरूक, सतर्क व मुखर हैं। उन्हें सबक सिखाने के लिए उनके निर्वाचित प्रखंड में 15वें वित्त आयोग की योजना से वंचित रखा गया है। 

जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा है कि कार्यालय का एक कर्मचारी पूरा आॅफिस अपने तर्ज पर संचालित कर रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिप सदस्यों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिप सदस्य के नाम पर संवेदक से कथित कमीशन वसूली कर जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। 

जिप अध्यक्ष ने कहा है कि लगातार विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिल रही है। जिला परिषद में जड़ फैलाकर मनमर्जी से ककार्यालय अब कसंचालित होने नहीं दिया जायेगा। वर्षों से जड़ जमा कर घाघ बने सरकारी बाबू को हटाने का निर्णय शीघ्र बोर्ड की बैठक में लिया जाकेगा। 

जिप अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा है कि जिला परिषद के बाबू की कार्यशैली से लोहरदगा में पंचायती राज की परिकल्पना पूरी तरह विफल हो रही है। मौके पर सेन्हा जिप सदस्य राधा तिर्की किस्को जिप सदस्य संदीप गुप्ता व पेशरार जिप सदस्य रूबी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse