सावन के पहले दिन शिव मंदिर में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के विभिन्ना शिवालयों में मंगलवार को श्रावण मास के प्रथम दिन बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में शिवालय पहुंच कर भगवान भोले भंडारी को जल अर्पित करते हुए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंगलवार को पौ फटने से पूर्व ही शिव भक्त शिवालय पहुंचने लगे थे।

ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम, खखपरता शिवमंदिर, छत्तर बगीचा स्वयम्भू शिव मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, दुर्गा बाड़ी, पावरगंज देवी मंदिर, ब्लाक परिसर स्फटिक शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए सुख समृद्धि की प्रार्थना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 

मौके पर आचार्य रमेश पांडेय ने कहा कि इस बार 02 श्रावण हैं जो विरले ही एसा संयोग बनता है। अभी से ही श्रद्धालुओं के बीच बाबा भोलेनाथ के प्रति अपार भक्ति दिखाई दे रही है, जो भी भक्त श्रद्धा भाव से शिव की भक्ति में लीन होते हैं उन्हें बाबा भोलेनाथ भी सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse