टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी विद्यालय होचर कांके रांची परिसर में आज मैट्रिक 2023 के सभी प्रथम श्रेणी से सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सम्मान यात्रा निकाला गया।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया वहीं विद्यालय के टॉपर तथा झारखंड टॉप 10 एवं रांची जिला टॉप 5 पर आई खुशी कुमारी को टॉपर मुकुट एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया, इन्होंने मैट्रिक 2023 में 481 (96.2%) अंक प्राप्त करके यह सम्मान प्राप्त किया है।
सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के सभी बच्चों ने सम्मान यात्रा निकालकर मुरूम, एकंबा, हुसीर, होचर इत्यादि गांवों की साइकिल यात्रा करते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचे। अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके विद्यालयी प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा जीवन में कुछ पल ऐसा होता है जो सर्वश्रेष्ठ खुशी का पल होता है। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद जो सम्मान मिलता है वह जीवन का सर्वोत्तम क्षण होता है। उन्होंने कहा किसी घड़ा को बनाने में कुम्हार की विशेष योगदान होती है परंतु उसके द्वारा बनाए गए घड़ा के द्वारा शीतल जल ग्रहण करने का सौभाग्य जिसे प्राप्त होता है।
वह उस कुम्हार का नहीं बल्कि उस घड़ा का प्रशंसा करता है। मानव जीवन में भी जीवन के सुखद क्षणों को प्राप्त करने में माता-पिता के साथ उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण भूमिका होती है परंतु जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने का श्रेय उसके शिष्य पर ही टिका रहता है, जो अंतत: प्रशंसा का पात्र बनता है।
उन्होंने कहा शिक्षा अनमोल रत्न है जिसके धारण करने के बाद मानव जीवन का सुंदरता, महत्वता एवं उपयोगिता बढ़ जाता है। उन्होंने कहा 2001 से अब तक के मैट्रिक का परीक्षाफल सबसे श्रेष्ठ रहा है, जहां विद्यालय के 141 में से 135 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं,परीक्षाफल 100% रहा।
सभी विद्यार्थियों ने सम्मान पाकर अत्यंत ही उद्वेलित वह खुश थे। विद्यालय टॉपर खुशी कुमारी ने इस सम्मान के क्षण को अपने जीवन का सबसे बड़ी खुशी का क्षण अनुभव किया। उन्होंने आगे चलकर राष्ट्र सेवा की भाव से शिक्षा ग्रहण कर देश और समाज के लिए कार्य करने के प्रतिबद्धता को अस्पष्ट की।
इस कार्यक्रम में शिव प्रसाद साहू, प्रकाश प्रसाद साहू, मनीष साहू, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, अनु देवी, मुकेश कुमार, रेखा कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश चंद्र झा, बबलू कुमार साहू, राम केश्वर साहू, सुनीता मुंडा, सुनीता कश्यप, कुसुम टोप्पो, बालचंद उरांव, विजय उरांव, नीतीश कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, नीरज सिंह, नीतू तिर्की सहित कई शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse