टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में एक सुमो और बुलेट में टक्कर हुई है। इसके बाद सुमो अनियंत्रित हो गई और कुएं में गिर गयी। इस हादसे में सुमो में सवार 6 लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हजारीबाग के पदमा रोमी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक कार और बाइक में टक्कर हो गयी, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गयी और कुएं में जा गिरी। जिसमें महिला समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हजारीबाग की तरफ से जा रही एक कार पदमा रोमी के पास एक बुलेट से टकरा गयी।
बुलेट से टकराने के बाद कार चालक बुलेट सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया और पूरी कार सहित कुएं में गिर गयी। बताया जा रहा है कि कार में जो भी लोग सवार थे उसमें 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं और परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया चल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse