मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने खेला दांव

 

बाबूलाल मरांडी बने झारखंड भाजपा के अध्यक्ष, चुनावों से पहले पार्टी का बड़ा फैसला

टीम एबीएन, रांची। बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के अध्यक्ष को बदला है। झारखंड में अब ये कमान बाबूलाल मरांडी को दी गयी है।

इससे पहले दीपक प्रकाश राज्य की कमान संभाल रहे थे। बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता भी चुना गया था। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बाबूलाल मरांडी को मिली ये जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। 

बाबूलाल मरांडी झारखंड के वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म जनवरी 1958 को गिरिडीह में हुआ था। गिरिडीह कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली। उन्होंने एक साल तक प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम किया। इसके बाद वो आरएसएस से जुड़े। साल 1983 में उन्हें संथाल परगना के विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse