ओलचिकि में संताली भाषा की पढ़ाई की मांग को लेकर झारखंड बंद
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के आधिकारिक संगठन ओलचिकि हूल बैसी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 12 घंटे का संपूर्ण झारखंड बंद बुलाया। मंगलवार तड़के ही हूल बैसी कार्यकर्ता बंद कराने सड़कों पर उतरे।
आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के आधिकारिक संगठन ओलचिकि हूल बैसी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 12 घंटे का संपूर्ण झारखंड बंद बुलाया। मंगलवार तड़के ही हूल बैसी कार्यकर्ता बंद कराने सड़कों पर उतरे। उन्होंने नेशनल और स्टेट हाइवे को जगह-जगह जाम कर दिया जिसकी वजह से घण्टों आवागमन बाधित रहा। जमशेदपुर में इसका सर्वाधिक असर दिखा। बंद समर्थकों ने सबसे पहले सुंदरनगर में टाटा चाइबासा रॉड को बंद कर दिया।
इसके लिए बीच सड़क पर टायर जला दिये और बांस से सड़क की बैरिकेडिंग कर दी। उधर नेशनल हाइवे-33 को भी टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया। इससे राँची बहरागोड़ा रोड पर परिचालन ठप्प पड़ गया। इस दौरान करणडीह परसूडीह, सुंदरनगर में दुकानें भी बंद रहीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse