लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में आज यूनिफाईड कमाण्ड सिस्टम से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। जिसमें कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को सिठियो में निर्मित आठ स्पैन का हाई लेवल ब्रिज के दोनों ओर पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराने और किस्को-रिचुघुटा पथ निर्माण में अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल को आरपीपीएलडब्ल्यूए अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं केा पूर्ण करने और निन्दी, केचकी, नरेनदाग पक्का पथ का कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया। जवाल में पुलिस पिकेट निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता संबंधी प्रतिवेदन अंचल अधिकारी, पेशरार से प्राप्त करने का निदेश दिया गया। आकस्मिक मृत व्यक्तियों को सहायता से संबंधी समीक्षा में चेन्नई चार लोगों की हत्या (पति,पत्नी व दो बच्चे) के मामले में आश्रितों की पहचान कर समाजिक सुरक्षा एवं अन्य लाभ प्रदान किये जाने निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। पुतरार में दंपत्तियों की हत्या के मामले में मृतक के तीनों बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराने का निदेश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को निदेश दिया गया कि पेशरार के जिन 11 गांवों/टोलों में विद्युत लाईन नहीं पहुंचा है उन गावों/टोलों में शीघ्र विद्युत लाईन पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, कार्यपालक दण्डाधिकारी अमित बेसरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ चौधरी, विशेष प्रमण्डल कार्यपालक अभियंता अभय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल कार्यपालक अभियंता सुशील टुडू, समाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक एआई उरांव, नगर पर्षद कार्यपालक अभियंता देवेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse