3 जुलाई को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर गंगा आरती की तर्ज पर दिव्य आरती करेंगे गंगायात्री पीयूष पाठक
टीम एबीएन, रांची। पवित्र माह श्रावण के आगमन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर 3 जुलाई को संध्या 6 बजे से वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर महादेव की दिव्य आरती गंगायात्री पीयूष पाठक करेंगे।
आपको बता दें कि गंगायात्री पीयूष पाठक पिछले कई महीनों से नदियों-तालाबों की स्वच्छता, निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाराणसी की तरह गंगा आरती करते आ रहे हैं।
उनका प्रयास है कि समाज के जो भी माताएं, बहनों एवं बंधु वाराणसी जाकर गंगा आरती नहीं देख पाते हैं। वे इस दिव्य आरती का दर्शन कर सकें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse