एबीएन न्यूज नेटवर्क, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड की खैरा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर में शनिवार शाम झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। अमनारी के कपसा गढ़ा की ओर से आए गजराज ने टाटीझरिया प्रखंड के नारायणपुर में डोमन महतो घर का दरवाजा तोड़ा और घर में घुस गया और घर में रखे चावल को चट कर गया।
नारायणपुर के दशरथ महतो, महावीर महतो, संजय प्रसाद कुशवाहा, तेजो महतो, महेन्द्र प्रसाद, कमल महतो समेत अन्य किसानों के बाडी में लगी मकई और सब्जियों की फसल को खाया और इसे रौंदते हुए बेडमक्का बांध की ओर कूच कर गया। ग्रामीण दहशत में हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse