चार जुलाई से फिर सक्रिय हो जायेगा मानसून

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 4 दिनों से मॉनसून की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ लेकिन फिर से कड़ी धूप लोगों को अच्छी खासी गर्मी का एहसास दिला रही है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। 

4 जुलाई के बाद से ही मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय होगा व पूरे राज्य भर में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोकल 18 को बताया, मौसम में परिवर्तन, हवा और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। 

इसके बाद से 4 जुलाई से फिर बारिश का पूवार्नुमान लगाया गया है। साथ ही हमने 1 से 3 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। यानी राज्यभर में वज्रपात की आशंका है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। वहीं इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश भी देखने को मिलेगी।

4 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगी मॉनसून
मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूरे राज्यभर में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई व कुछ स्थानों में भारी बारिश भी देखी गई और गर्जन भी देखने को मिला हैं। वहीं बात करें आने वाले दिनों में मौसम की तो आज 1 जुलाई को कई जगहों पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। 2 जुलाई को लोगों को गर्मी का एहसास होगा तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse