रांची। वाईवीएन विश्वविद्यालय, रांची के फार्मासिस्ट विभाग के द्वारा 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह का समापन स्कूल आफ फार्मेसी कैंपस क्वाली नामकुम रांची में किया गया। ज्ञातव्य हो कि वाईवीएन विश्वविद्यालय के फार्मासिस्ट विभाग के द्वारा विगत सप्ताह में क्विज प्रतियोगिता, साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह के आयोजन महता पर वाईवीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों को समाज में फार्मासिस्ट की उपस्थिति के बारे में जागरूक करना और पंजीकृत फार्मासिस्टों द्वारा दवाओं, उनके उपयोग, हैंडलिंग और वितरण के संबंध में निभाई गई भूमिका को चिन्हित करना है। श्री यादव ने वर्तमान वैश्विक महामारी काल में फार्मासिस्ट के रोल को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर अरविंद कुमार, कुलपति डॉ एसपी यादव सीईओ डाॅ दीपक कुमार, डीन एकेडमीक डॉ अंकिता कुमारी, उप रजिस्ट्रार श्री संजय तिवारी, परीक्षा नियंत्रक चंद्रजीत कुमार, स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य प्रो मृत्युंजय सत्पथी, फीजियोथेरोपी के हेड डाॅ पप्पू कुमार, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल राजाउलातु के अधीक्षक डाॅ कालीचरण चौधरी, डाॅ विनोद कुमार, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल कांत पात्रा, आशीष कुमार सिंह, एनएसएस के कौशल किशोर, अविनाश कुमार गणित के प्रोफेसर डॉ नारायण प्रसाद, बीएड के प्राचार्या डॉ अनामिका सिंह, कॉमर्स विभाग के बृजेश सिंह, आफरीन अली, डॉ प्रीथा बोस, चंचला कुमारी, रिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह के समापन समारोह में वाईवीएन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसपी यादव के द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र का वितरित किया गया। उक्त जानकारी स्कूल आफ फार्मेसी, वाईवीएन विश्वविद्यालय कवाली, नामकुम, रांची के प्राचार्य प्रो मृत्युंजय सत्पथी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse