लातेहार : बाराती वाहन पेड़ से टकराया, 18 घायल, 8 गंभीर रिम्स रेफर

 

टीम एबीएन, लातेहार/बालूमाथ। बालूमाथ-चतरा एनएच 22 मुख्य पथ पर सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे नगर मंदिर से शादी समारोह संपन्न कराकर वापस लौट रहे एक सवारी बराती वाहन सवारी गाड़ी पेड़ से जा टकरायी। उसमें सवार 18 लोग घायल हो गये। 

घायलों में सुरेंद्र सिंह 38 वर्ष, मनीष कुमार 13 वर्ष, इंदिरा देवी 40 वर्ष, विगन सिंह 35 वर्ष, गोविंद कुमार 16 वर्ष, सत्यम भुइयां 32 वर्ष, सुशीला कुमारी 16 वर्ष, अभिषेक कुमार 12 वर्ष, मनीष कुमार 18 वर्ष, आर्यन कुमार 6 वर्ष, सुप्रिया कुमारी एक वर्ष, सरिता देवी 35 वर्ष, इंदिया देवी 35 वर्ष, मोहन कुमार 15 वर्ष, शोभा सिंह 50 वर्ष, रेखा देवी 40 वर्ष, नारायण चौधरी 45 वर्ष, क्रांति देवी 24 वर्ष घायल हो गये। 

मौके पर आसपास के ग्रामीणों एवं बारियातू पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के बाद सुरेंद्र सिंह, इंदिरा देवी, बिगन सिंह, इंदिया देवी, मोहन कुमार, गोविंद कुमार, आर्यन कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम निवासी सीताराम सिंह की बेटी अवंतिका कुमारी की शादी नगर मंदिर में संपन्न कराकर लड़का पक्ष के लोग अपने घर केदुआही चौपारण जिला हजारीबाग जा रहे थे। इसी बीच गोनिया ग्राम के समीप असंतुलित होकर सवारी वाहन एक पेड़ से जा टकराया। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गये एवं सभी वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का बालूमाथ अस्पताल में इलाज जारी था, जिनमें से दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse