संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे विधानसभा अध्यक्ष : दीपक प्रकाश

 

  • नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अपनी संवैधानिक मर्यादाओं का बार बार उल्लंघन कर रहे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है लेकिन राज्य में  तो सभी नियम कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे। ऐसे में पद की गरिमा तार-तार हो रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ स्पीकर महोदय को जिन विषयों पर निर्णय लेना है उसे तो वे बार बार सरकार के इशारे पर टाल रहे परंतु जहां उनकी टिप्पणी अपेक्षित नही है उस विषय पर बोलने से नही चूक रहे।

उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल पर स्पीकर की टिप्पणी असंवैधानिक और अशोभनीय है। श्री प्रकाश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। फिर दलीय राजनीति में अपनी सक्रियता दिखानी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse