टीम एबीएन, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने दंडी स्वामी, किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 73वीं पुण्यतिथि रांची स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
मौके पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था, उनका जीवन कठिनाइयों भरा रहा मगर वह अपने उद्देश्यों से कभी पीछे नहीं हटे। गुलामी के दौर में महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया, कई बार जेल भी गये।
आजादी के बाद भी गरीब किसानों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी। ऐसे लोग किसी एक विशेष जाति या समुदाय के नेता नहीं होते हैं, बल्कि इनकी गिनती महान विभूतियों में होती है। इनकी 73वें पुण्यतिथि पर इनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढालने का प्रण लिया गया।
मौके पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ महासचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष पांडे, संयोजक दिलीप कुमार राय, प्रवक्ता नरेंद्र पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse