भंडरा के तत्कालीन बीडीओ तेज कुमार हस्सा पर विभागीय कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरा लोहरदगा तेज कुमार हस्सा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्णय लिया है।

क्या है आरोप

तेज कुमार हस्सा तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरा लोहरदगा के विरुद्ध फर्जी निकासी कर  ₹12,35,000 की वित्तीय अनियमितता तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा नियंत्री अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने संबंधी आरोप उपायुक्त लोहरदगा द्वारा गठित आरोप पत्र में प्रतिवेदित है।

प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। इन आरोपों की जांच के लिए अरविंद कुमार सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विभागीय जांच अधिकारी को संचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse