टीम एबीएन, रांची। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य नजर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम के दूसरे दिन के पहले सत्र में सुबह छह बजे से जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल के अनुसार आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया।
इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका शालिनी कुमार ने किया। आज के दूसरे सत्र में महिलाओं और पुरुषों के योगासन की योगासन प्रतियोगिता हुई जो तीन ग्रुप में विभाजित थे।
स्पेशल सीनियर ग्रुप 40 साल से ऊपर
सभी को पांच तरह के आसन करने थे जिनमें
आगे झुकने वाले आसन, पीछे झुकने वाले आसन, स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग और संतुलन वाले आसन पुरुषों, महिलाओं और बच्चो की प्रतियोगिताएं अलग-अलग हुई। जिसमें लगभग 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में डॉ. शाहीन अख्तर, डॉ. रशीदा हुसैन, डॉ सरिता, डॉ जाहिद अनवर, पी. एन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया।
आज का कार्यक्रम निदेशालय आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फैजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित की उपस्थिति में हुआ।
इसके अलावा राहुल कुमार (नोडल ऑफिसर, एन ए एम), दिवाकर चंद्र झा (नोडल ऑफिसर, एच डब्ल्यू सी) एस पी एम (एन ए एम), अलतमश (सहायक, निदेशालय) उपस्थित थे।
आज की प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 20 जून को राज्ययोग केंद्र में होगा।17 जून 2023 का कार्यक्रम इस प्रकार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse