एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून मंगलवार से अमेरिका और मिस्र के छह दिनों के दौरे पर जायेंगे। अमेरिका यात्रा के दौरान श्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद वॉशिंगटन जायेंगे, जहां व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया जायेगा।
इस दिन शाम को राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन और अमरीका की फस्र्ट लेडी डॉक्टर जिल बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगे। प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष केविन मैकार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चाल्र्स शूमर सहित कांग्रेस नेताओं के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीकी कांग्रेस की साझा बैठक को भी संबोधित करेंगे। वहीं 23 जून को प्रधानमंत्री श्री मोदी अमरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगे।
आधिकारिक बैठकों के अलावा प्रधानमंत्री भारतीय मूल के लोगों के साथ भी मिलेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में श्री मोदी 24 जून को मिस्र के काहिरा पहुंचेंगे। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बातचीत के अलावा श्री मोदी मिस्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख व्यक्तित्वों और मिस्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने की संभावना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse