जल्द जमीन से टकरायेगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अरब सागर में पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार शाम  के बाद किसी भी समय जमीन से टकरायेगा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा कुछ देर पहले ही जारी किये गये मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज शाम से शुरू होकर देर रात तक चलेगी।

चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 06 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ा है फिलहाल जखाऊ पोर्ट से लगभग 100 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 150 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, नलिया से 130 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और कराची के दक्षिण-पूर्व में 230 किमी में केंद्रित है।

इस तूफान के पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। तूफान के सौराष्ट्र और कच्छ के साथ ही पाकिस्तान के तटीय इलाके मांडवी और कराची के निकट जखाऊ बंदरगाह के निकट से गुजरने के आसार हैं। 

इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है और यह बढ़कर 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है। बुलेटिन में कहा गया है, चक्रवात का वॉल क्लाउड क्षेत्र सौराष्ट्र तट को छू रहा है। तूफान का लैंडफॉल क्षेत्र सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों पर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse