तप रहे झारखंडवासियों को तीन चार दिन में राहत की उम्मीद

 

झारखंड में भीषण गर्मी का सितम जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चिलचिलाती गर्मी और तेज लू से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। अधिकांश जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की दर्जे की बारिश हो रही है लेकिन बारिश के बाद कुछ पल राहत के बाद लोगों को गर्मी और उमस बेचैन कर रही है।

भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से आमजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी सताने लगी है और दोपहर होते ही लोगों का घर से कहीं बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है, जिसके कारण लोग घरों में ही दुबके हैं। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। 

राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर दिख रहा है। प्री मानसून की वजह से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर आ रही है। 

जमशेदपुर के साथ-साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत आयी है। दिनभर यहां तेज धूप रही लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी कहा है कि राज्य में लोगों को अभी दो से तीन दिन तक गरमी झेलनी पड़ेगी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मानसून बिहार और बंगाल के पास रुका हुआ है। इसलिए मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। संताल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की खबर है। 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse