रांची : सिदरोल पुलिया के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर

 

टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू ठाकुरगांव मुख्य मार्ग में सिदरोल पुलिया के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से राय निवासी वसीम अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वसीम अपने मोटरसाइकिल से राय से रांची जा रहा था। 

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिसमें वसीम घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से वसीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू लाया गया, जहां डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे। मैक्लुस्कीगंज में पदस्थापित फार्मासिस्ट निसार सूचना पाकर पहुंचे और घायल का प्राथमिक उपचार किया, तब तक घायल के सिर से काफी खून बह चुका था। 

गंभीर अवस्था में 108 के माध्यम से घायल को रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू की दुर्दशा से आहत ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। 

थाना प्रभारी द्वारा समझाने के करीब 1 घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चिकित्सा प्रभारी को प्रभार मुक्त करने और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण धरना पर बैठे हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse