एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान रौद्र रूप धारण करता जा रहा है। सुबह से बहुत तेज बारिश हो रही है। उतनी ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। तूफान के बारे में जितना बताया गया है ये उससे ज्यादा खतरनाक प्रतीत हो रहा है। तेज हवाओं के कारण बिजली के तार और खंबे टूटकर नीचे गिर गये हैं।
मोरबी जिले के मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गायब हो गयी है। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 9 गांवों में बिजली बहाल की जा रही है। बिपरजॉय गुजरात तट से देर रात ही टकरा चुका है। इसकी गति कम होने के कारण आगे की तरफ बढ़ने में वक्त ले रहा है। बिपरजॉय साइक्लोन का केंद्र 30 किलोमीटर उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था।
बिपरजॉय दोपहर बाद तक राजस्थान से टकरा सकता है. इसके बाद राजस्थान, हरियाणा, यूपी में मौसम बदल सकता है। तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के कारण 22 लोगों के घायल होने ही संभावना है। 2 की मौत की भी खबर है।
हालांकि अभी तक किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है। 23 पशुओं की मौत हो गयी है और 524 पेड़ गिरने की जानकारी सामने आयी है। कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। राहत बचाव कार्य की टीमें पूरे इलाके में फैली हुई हैं। जहां भी नुकसान हो रहा है या किसी भी तरह अनहोनी की जानकारी होती है टीमें तुरंत वहां जाकर बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात का घेरा है उसका व्यास 50 किलोमीटर का है। सौराष्ट्र और कच्छ से आगे बढ़ता जा रहा है। बिपरजॉय के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 99 ट्रेनों के आवागमन में दिक्कत हुई है। या तो उनको रद्द कर दिया गया। या फिर काफी लेट कर दिया गया है।
वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि 23 ट्रेनों को रद्द कर दगिया गया है। तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। सात ट्रेनों को शॉर्ट ऑरजिनेट किया गया है। इसके साथ ही 99 ट्रेनों को कैंसल किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse