टीम एबीएन, रांची। भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया यात्रा, राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले झारखंड बॉयज टीम में शामिल जोन्हा के करण पातर एवं उसके कोच रोहित कुमार को सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता 9-12 जून तक आयोजित था।
करण पातर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, जोन्हा के प्रशिक्षु हैं। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी बच्चे रुचि दिखाये। खेल में भी बेहतर भविष्य है। खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर देश की सेवा के साथ-साथ बेहतर करियर बना सकते हैं।
बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले एक दर्जन तीरंदाजों को सरकारी नौकरी दी गयी है। यह बड़ी उपलब्धि है। मौके पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, पारसनाथ उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, संजय सिद्धार्थ, राजू महली, शंकर बेदिया, मो रिजवान, सूरज साहू, कनिलाल साहू, सीताराम साहू, सुदामा प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse