एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिपरजॉय गुजरात के काफी करीब पहुंच गया है। आईएमडी ने इससे होने वाली तबाही को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहीं लोगों सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए निकासी अभियान अभी भी जारी है।
140 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
आईएमडी ने बताया है कि लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 140 किलो मीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। तूफान की वजह से गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
मोरबी में भारी बारिश के साथ तेज आंधी
गुजरात के मोरबी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल रही है। वहीं, द्वारका नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कराडिया ने बताया है कि हम मौके पर मौजूद हैं। हम मशीन से पेड़ को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव भर से हमें अब तक पेड़ गिरने, मकान की छत गिरने की कई फरियाद मिल चुकी है। हम बचावकार्य में जुटे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse