दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में माकपा ने की राजनीतिक व सांगठनिक मजबूती पर चर्चा

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले संताल परगना के दुमका, जामताड़ा, गोड्डा एवं देवघर जिला के कार्यकताओं के दो दिवसीय संयुक्त शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दुमका में 14-15 जून को आयोजित कार्यक्रम में इन जिलों से जिला कमेटी एवं जन संगठन के नेतृत्व कारी साथियों ने शिरकत की। 

झारखंड माकपा राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड एहतेशाम अहमद ने इस शिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा नेतृत्व में विनाशकारी कारपोरेट और संप्रदायिक हिंदुत्व के गठजोड़ के हमले को हर हाल में परास्त करने का संकल्प लिया। 

इस दो दिवसीय शिक्षण शिविर में पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी संविधान, पार्टी संगठन, जन संगठन, पार्टी के कार्य नैतिक लाइन और वैज्ञानिक मार्क्सवादी विचारधारा का गहन अध्ययन किया गया। 

कॉमरेड सुजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में शिक्षक के रूप में कॉमरेड मोहन मंडल, अमृत चंडीदास पूरी, कॉमरेड महेंद्र रावत, पंडित प्रतीक मिश्रा, कांग्रेस दशरथ मंडल, कॉमरेड लखनलाल मंडल, कॉमरेड सुभाष हेम्ब्रम, पार्टी के वरिष्ठ साथी राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड समीर दास ने भी संबोधित किये और इन विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पार्टी के राजनीतिक और सांगठनिक कार्यक्रम से साथियों में उत्साह का देखा गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse