हजारीबाग : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सड़क जाम

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, विष्णुगढ़। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर हजारीबाग जिले की एनएच-522 की सड़क को जाम किया गया। इस दौरान सेंगेल अभियान से जुड़े लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये।

बताते चलें कि आदिवासी सेंगेल अभियान विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को डुमरियाटांड़ में हुई थी। जिसकी अध्यक्षता जिला सेंगेल अध्यक्ष बहाराम हांसदा व संचालन सरना धर्म मंडवा अध्यक्ष बहाराम मरांडी ने किया था। 

बैठक में सरना धर्म कोड समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। निर्णय लिया गया कि गुरुवार को एनएच-522 में सात माइल मोड़ पर सुबह छह बजे से सड़क जाम की जायेगी। जिसपर पहल करते हुए सड़क जाम रखा। 

आदिवासी सेंगेल अभियान के बोकारो जोनल हेड आनंद टुडू ने कहा कि सरना धर्म कोड जनसभा 30 जून को ब्रिगेड परेड मैदान कोलकाता में होगी। इसके पूर्व 15 जून को भारत बंद का आह्वान आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया था। जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रखंड एवं बोकारो जोन से सरना धर्मप्रेमी एवं सेंगेल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse