जानें झारखंड में कब होगी मानसून की एंट्री, कब से होगी झमाझम बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। पिछले कई दिनों से झारखंड भीषण गर्मी की तपिश झेल रहा है। आसमान से बरस रही आग से लोग परेशान हैं। 18 जून तक राज्य के दक्षिणी भागों हीट वेव की संभावना जताई गई है। 15 से 17 जून तक राज्य के दक्षिणी, और उत्तर पश्चिमी भागों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 

इस दौरान तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। झारखंड में गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को 17 जून तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 

शिक्षा सचिव रवि कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि झारखंड में गर्मी पड़ने और लू को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी के साथ निजी स्कूलों में भी ङॠ से 8वीं तक की क्लासेस को 17 जून तक बंद कर दिया गया है। जबकि 9वीं-12वीं तक 15 जून से पहले की तरह ही संचालित होंगे।

5 दिनों में दस्तक देगा मानसून

वहीं, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद की मानें तो अगले 5 दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अगले 5 दिनों बाद मानसून की दस्तक झारखंड में होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

वहीं, अगले 5 दिनों बाद मानसून की दस्तक झारखंड में होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। वहीं, इससे पहले राज्य में कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों का हाल

माना जा रहा है कि 19-20 जून को झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का नार्दर्न लिमिट आफ मानसून देश में रत्नागिरी, कोटपाल, पुत्तापरथी, श्री हरिकोटा, मालदा, फारबिसगंज से होकर गुजर रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटों में तापमान की बात की जाए तो कई इलाकों में गर्म हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया है। 

गोड्डा, देवघर, पलामू और जमशेदपुर में गर्म हवाओं का दौर जारी है। गोड्डा में सबसे अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रांची का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse