एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में, नौ श्रीलंका में

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सितंबर में होने वाले एकदिवसीय एशिया कप 2023 के चार मैच पाकिस्तान में जबकि अन्य नौ मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को एसीसी की पुष्टि मिलने के बाद टूर्नामेंट पाकिस्तान में चार मैचों के साथ शुरू होगा। 

उसके बाद अंतिम नौ मैचों लिए टूर्नामेंट श्रीलंका का रुख करेगा। एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 31 अगस्त को होगी। पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा। एशिया कप के 16वें संस्करण में पाकिस्तान को चार मैचों की मेजबानी करनी है और बाकी के मैच श्रीलंका में होंगे। 

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टूर्नामेंट में भाग लेंगे जिसमें कुल 13 वनडे मैच होंगे। टूर्नामेंट में इस साल तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप होंगे, जिसमें शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण में जगह बनायेंगी। सुपर फोर की शीर्ष दो टीमें फिर 17 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में हैं जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में हैं। 

नेपाल ने इस साल की शुरुआत में काठमांडू में एसीसी मेन्स प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को हराकर मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात में हराया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse