वेस्टइंडीज दौरे पर यशस्वी जायसवाल इन, पुजारा आउट

 

टीम इंडिया में सबसे बड़ा बदलाव

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत ने 209 रन से हरा दिया था। इसी के साथ भारत का चैंपियन बनने का लगातार दूसरी बार ख्वाब टूट गया। अब टीम वेस्टइंडीज दौरे से अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज करेगी। 

फिलहाल तो भारतीय टीम महीनेभर के रेस्ट पर हैं। टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर बिजी हो जायेगी। अगले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जायेगा। टेस्ट सीरीज से भारत अपने इस दौरे का आगाज करेगा। इस सीरीज में टीम में कुछ बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं।

क्रिकबज की खबर के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बैकअप खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल चेतेश्वर पुजारा की जगह ले सकते हैं। पुजारा भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 के अहम बल्लेबाज हैं, मगर पिछले कुछ समय से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पुजारा अगर बाहर होते हैं तो जायसवाल नंबर 3 पर उनकी जगह ले सकते हैं। 

जायसवाल की बात करें तो वो गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में उनके बल्ले ने आग उगली थी। जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत से 625 रन ठोक दिये थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी वो चल नहीं पाये थे। खराब शॉट खेल वो आउट हो गये थे। 

पहले भी कई बार उनके शॉट सेलेक्शन पर सवाल खड़े हो चुके हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल ही लग रहा है। अगर उन्हें स्क्वॉड में चुना भी जाता है, तो शायद ही प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिल पाए।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें ऐन मौके पर बैकअप खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ली थी, जो अपनी शादी के चलते भारतीय स्क्वॉड से बाहर हो गये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse