26 जून को रांची-पटना समेत पांच वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे ने पहली बार देश में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने का फैसला किया है। इन पांचों वंदे भारत ट्रेन के रूट तय हो गये हैं और उद्घाटन की तिथि भी फाइनल हो गई है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार 26 जून को पांचों वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। 

इनमें एक जगह प्रधानमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे जबकि चार अन्य जगह वर्चुअल झंडी दिखायेंगे। इन पांचों वंदे भारत ट्रेनें भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर, पटना-रांची, बेंगलुरु-हुबली और गोवा मुंबई के बीच चलेंगी। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह वंदे भारत ट्रेनों की पहली शुरुआत है।

देश में मौजूदा समय में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। इनमें देश के तीन राज्य में वंदे भारत का संचालन नहीं हो रहा था। इसमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्यों में अभी ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं हुआ है। इसलिए गुवाहाटी और असम में वंदे भारत का संचालन शुरू हो चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse