टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग में खुशी की लहर दौड़ गयी। चिकित्सक बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण परीक्षा है।
विद्यालय के दीप कुमार गुप्ता, प्रियांक कुमार झा, निखिल कुमार साहू, पल्लवी, प्रेरणा शंकर, मोहम्मद अफसर, शुभम चौधरी, अभिषेक, इशांत कुमार झा, नेहा रंजन, अचल अमन तथा तपस्वी। इन बारह विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
कुल 720 अंकों में से दीप कुमार गुप्ता ने 628, प्रियांक कुमार झा ने 604 तथा निखिल कुमार साहू ने 537 अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने उक्त सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता तथा शिक्षकों को इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर हमें गर्व है। अभी तो इन्होंने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी है। अभी मंजिल तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहकर अथक परिश्रम करते रहेंगे, तभी उनका सपना साकार हो पायेगा। वे सभी योग्य डॉक्टर बनकर अपने समाज व देश की सेवा कर पायेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse