जैन इंटरनेशनल ट्रेड आगेर्नाइजेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। रक्त दान महादान कहा जाता है देशभर में अलग-अलग एनजीओ की तरफ से समय-समय पर रक्तदान शिविर चलाए जाते हैं। विपत्ति की घड़ी में इसी ब्लड से लोगों की जान बचायी जाती है। आज दिनांक 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस के जैन इंटरनेशनल ट्रेड आगेर्नाइजेशन जिसमे जीतो मेंन चैप्टर रांची, जीतो महिला शाखा तथा जीतो युवा शाखा ने मिलकर दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

हर 6 महीने में  रक्तदान शिविर जीतो ने लगाया। इस शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस बार कई जोड़ो जैसे की मां-बेटा, पिता-पुत्र, पति-पत्नी ने एक साथ रक्त दान किया। रक्त दान सभी को करना चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ समाज की सेवा होती है बल्कि शरीर में नया खून भी बनता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। 

रक्त दान से हेमोक्रोमेटोसिस, कैंसर, हृदय रोग का खतरा कम होता है। कार्यक्रम का उद्घाटन जीतो अध्यक्षा प्रियंका पाटनी द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सीमा जैन और अरिहंत जैन की मुख्य भूमिका रही। 

इसके अलावा स्मिता पाटोदी, बबिता बड़जात्या, मीना सेठी, स्मिता पाटनी, सन्नू सेठी, मांशी जैन, उषा पाटनी, विनीता सेठी, नीता सेठी तथा सीमा गंगवाल का महत्वपूर्ण योगदान  रहा। एक रक्तदाता, तीन लोगों को जीवन देता है। इसलिए रक्त दान को बनाइए अभियान, रक्त दान करके बचायेंं किसी की जान।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse