टीम एबीएन, रांची। विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर मेकॉन ने 14 जून को इस्पात अस्पताल मेकॉन, श्यामली कॉलोनी, रांची में शपथ समारोह और नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री एसके वर्मा, निदेशक (वाणिज्यिक) एवं श्री मुकेश कुमार, निदेशक (वित्त) द्वारा कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई गई।
इस्पात अस्पताल में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्लड ग्रुप का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और ब्लड ग्रुप कार्ड प्रदान किया गया। 12 जून को मेकॉन ने गोद लिये अपने गांव पांचा के ग्रामीणों को स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरूक करने के लिए एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया।
इस अवसर पर मेकॉन के वरिष्ठ अधिकारी, इस्पात अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी तथा लाइफ सेवर के संस्थापक श्री अतुल गेरा उपस्थित रहे और उन्होंने इसके बारे में ग्रामीणों के साथ चर्चा की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse