झारखंड : बेतहाशा गर्मी को देख स्कूलों की छुट्टी 17 जून तक बढ़ी

 

टीम एबीएन, रांची। गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अब 17 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आज आदेश जारी कर दिया गया है। 

विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आज दोपहर आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में पड़ रही अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते गर्मी छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे।

 इन स्कूलों में वर्ग केजी से लेकर वर्ग 8 तक की कक्षाएं स्थगित रहेगी। जबकि वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व भाति संचालित होंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse