एबीएन डेस्क। मशहूर गायिका शारदा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गायिका कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। 1960 और 1970 के दशक की मशहूर पार्श्व गायिका के चले जाने के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
1960 और 70 के दशक में वह सक्रिय रहीं और 1969 से लेकर 1972 तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें चार नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें से उन्हें जहां प्यार मिले के बात जरा है आपस की... के लिए पुरस्कार प्राप्त भी हुआ।
गायिका को 1966 में आई फिल्म सूरज में उनके गीत तितली उड़ी के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse