टीम एबीएन, रांची। प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव जो भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक कला, संस्कृति मंत्रालय और युवा खेल कूद मंत्रालय केंद्र सरकार ने आयोजित किया था, जिसमें विभिन्न खेलों को सम्मिलित किया गया था। योगासन में झारखंड की बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।
साथ ही झारखंड की पूरी बालिका टीम को द्वितीय स्थान मिला है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सदस्यों डॉ एसके घोषाल, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन, राहुल कुमार ने स्टेशन पहुंच कर कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों को बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विजेता खिलाड़ियों में रेशमी तिर्की, सुमन कुमारी तिग्गा, अनुपा किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव सारोठी सरदार रही। बालक वर्ग ने भी अच्छा प्रदर्शन कर चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव रहे।
टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत और कोच सुषमा कुमारी तिग्गा ने योगासन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन पांडे, स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा, पूरे झारखंड टीम के मैनेजर अजय तिर्की सर का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा और खिलाड़ी जीत पाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse