टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 जून को राज्य की विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस संबंध में झारखंड के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर सीएम समीक्षा की जानकारी दी गयी है। 15 जून को मुख्यमंत्री नक्सल, संगठित आपराधिक गिरोह, अवैध खनन, नारकोटिक्स के साथ-साथ कई दूसरे मुद्दों की भी समीक्षा करेंगे।
जानकारी के अनुसार सीएम के समीक्षा के बिंदुओं को तय कर लिया गया है। विधि व्यवस्था को लेकर सीएम समीक्षा तो करेंगे ही इसके अलावा राज्य में अवैध खनन, अवैध खनन से हो रहे हादसों की भी समीक्षा की जायेगी। सीएम यह भी समीक्षा करेंगे की अवैध खनन को रोकने के लिए जो टास्क फोर्स बनाया गया है।
उसने अब तक कैसा परफॉर्मेंस दिया है। 15 जून की समीक्षा को लेकर झारखंड के सभी जिलों के एसपी डीआईजी आई जी के अलावा दूसरे पुलिस अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा पत्र भेज दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री 15 जून को विधि व्यवस्था, वारंट तामिल, लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, सर्टिफिकेट केस की स्थिति, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी मुद्दों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे जबकि जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में जुड़ेंगे। सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है सभी जिलों से आंकड़े जुटाये जा रहे हैं ताकि उसे सीएम के सामने पेश किया जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse