रांची। झारखंड सरकार ने कहा कि पलाश ब्रांड के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए सभी उत्पाद जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएंगे। वर्तमान में ई-कॉमर्स कंपनियां पलाश के कुछ चुनिंदा उत्पादों की बिक्री ही कर रही हैं। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पलाश ब्रांड के शहद, अचार, मोमबत्तियां और चॉकलेट सस्ती कीमत पर अमेजन पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पलाश का कोल्ड प्रेशर्ड सरसों का तेल फ्लिपकार्ट पर पहले से ही उपलब्ध है। बयान के अनुसार अनुमान है कि इस कदम से लगभग दो लाख ग्रामीण महिलाओं को आजीविका कमाने के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। वर्तमान समय में बाजार में पलाश ब्रांड के 60 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी उत्पाद महिला स्वयं सहायता समूहों ने बनाए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse