टीम एबीएन, रांची। 17 जून को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो धनबाद आयेंगे। उनके आगमन को लेकर शुक्रवार को आजसू छात्र संघ की बैठक धनबाद परिसदन भवन में हुई। बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो ने अध्यक्षता की।
हीरालाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के समक्ष बड़ी संख्या में छात्र व युवा संगठन की सदस्यता लेंगे। इसके बाद जल्द नये सिरे से आजसू छात्र संघ के जिला इकाई का गठन किया जायेगा। इसको ध्यान में रखते हुए संगठन की जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस बैठक में बीबीएमकेयू में यूजी सेमेस्टर वन में बड़ी संख्या में फेल हुए छात्रों पर चर्चा की गयी।
बैठक में आजसू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो, दिनेश दास, विकास कुमार, करण कुमार, अनुराग वर्मा, स्वाति कुमारी, विवेक महतो, प्रेम पांडेय, गौतम महतो, नीलेश ओझा, बिट्टू महतो, कीर्ति गोप, बबलू महतो, विक्की कुमार, अभिषेक प्रसाद, सचिन दास, मंटू ठाकुर, संजय दास आदि आजसू के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse