स्मार्ट सिटी के विस्थापितों को मिली जमीन

 

  • सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन

टीम एबीएन, रांची। रांची स्मार्ट सिटी के प्रभावित लोगों व विस्थापित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से भूमि बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया। नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे की उपस्थिति में कुल 25 प्रभावित परिवारों में से 22 को पर्चा दिया गया। 

श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास योजनाओं के दौरान किसी को भी विस्थापित करने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। स्मार्ट सिटी के विस्थापितों को मकान बनाने के लिए 10-10 डिसमिल जमीन का पट्टा दिया गया है। श्री चौबे ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए आंबेडकर योजना की तर्ज पर जुडको के सीएसआर फंड से आवास का निर्माण भी कराया जायेगा। 

एक आवास के निर्माण पर 1.30 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। समेकित प्रोजेक्ट बना कर सभी विस्थापितों को जमीन पर आवास बना कर दिया जायेगा। मौके पर सूडा के निदेशक अमित कुमार, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता राजेश बरवार, नामकुम सीओ विनोद प्रजापति, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक रविशंकर पांडे आदि मौजूद थे। 

स्मार्ट सिटी के विस्थापित जमीन का पट्टा पाकर खुश नजर आये। सभी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विस्थापित डेविड आइंद ने बताया कि घर तोड़े जाने की वजह से शादी रुक गयी थी। पट्टा मिलने के बाद अब शादी पक्की हो गयी। डेविड और उनकी होने वाली पत्नी हलयानी भुइयां ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उम्मीद जतायी कि सरकार की सहायता से जल्द ही घर भी बन जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse