केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत को याद

 

टीम एबीएन, रांची। खूंटी के वीर, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन...। अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर मात्र 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत को देश सदैव याद रखेगाम

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, जल, जंगल, ज़मीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन...।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन...

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर नमन किया। उन्होंने लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...। 

देश की स्वतंत्रता एवं आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse