बिहार से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 3 गंभीर

 

टीम एबीएन, सरायकेला। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर चिलुगू में शुक्रवार तड़के सुबह 3:40 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस बिहार के नवादा से टाटा लौट रही थी। बस की जोरदार टक्कर आगे चल रहे टिप ट्रेलर से हो गयी। जिससे यह हादसा हुआ। जिससे बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनमें दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा से चलकर शिव शक्ति बस टाटा की ओर आ रही थी, इस बीच चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से टिप ट्रेलर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे। कयास लगाये जा रहे हैं कि तड़के सुबह ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ होगा। घटना के बाद फौरन चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse